भाजपा ट्रेड सेल ने राजीव गुलाटी के सम्मान में आयोजित किया ताजपोशी समारोह

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा : मरवाहा, टिक्का और बत्रा

अमृतसर, 14 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): भारतीय जनता पार्टी (ट्रेड सेल), अमृतसर की ओर से श्री राजीव गुलाटी को जिला ट्रेड सेल अमृतसर शहरी का प्रधान नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में विरसा विहार में विशेष ताजपोशी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ट्रेड सेल पंजाब के प्रधान राजिंदर सिंह मरवाहा ने किया।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरप्रताप सिंह टिक्का मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा ट्रेड सेल पंजाब के प्रधान राजिंदर सिंह मरवाहा और ट्रेड सेल पंजाब के को-कन्वीनर परमजीत सिंह बत्रा ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी समस्याएं और परेशानियां रखीं। इस पर वरिष्ठ नेताओं ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द समाधान करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इसके साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि वे पंजाब में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने के लिए अपना सहयोग दें।

नवनियुक्त जिला ट्रेड सेल प्रधान राजीव गुलाटी ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर राज शर्मा, दिनेश बावा, पंजाब ट्रेड सेल की कार्यकारिणी समिति के सदस्य दिनेश गुप्ता, समाजसेवी अजय कपूर, हर्षित गुलाटी, एडवोकेट यथार्थ गुलाटी, राकेश ठुकराल, सतबीर सिंह, दविंदर पाल, समाजसेविका रेखा महाजन, मनदीप कौर, आनंद सिंदी, करण शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राजेश प्रभाकर, विजय सेठ, संजीव मेहरा, करण टंडन, कपिल मेहरा, राजीव मेहरा, काला जी, गौरव अरोड़ा, सतीश धवन, एस. बावा और जतिंदर पाल बॉबी सहित विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *