अमृतसर में श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा भक्ति भाव के साथ संपन्न “हरे कृष्ण हरे कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा शहर

अमृतसर 13 दिसंबर (के एल जीत वालिया) — अमृतसर शहर में आज श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा (भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा) श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य रूप से निकाली गई। पूरे शहर में भगवान जगन्नाथ बलदेव और सुभद्रा जी की भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी और इस्कॉन अमृतसर द्वारा लारेंस रोड से रथ यात्रा की शुरुआत की गई।

रथ यात्रा के दौरान “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” के मधुर संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते नजर आए और रथ खींचने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

रथ यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर श्रील नवयोगेंद्र स्वामी जी द्वारा रथ के समक्ष नारियल फोड़कर और आकाश में कबूतर उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन अमृतसर के अध्यक्ष इंद्रानुज दास भी उपस्थित रहे। रथ यात्रा कमेटी के अध्यक्ष पवन वर्मा स्वागत कमेटी के अध्यक्ष जे पी खन्ना और समाज सेविका सुरभि वर्मा ने संत महापुरुषों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

इस धार्मिक यात्रा में पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी प्रो लक्ष्मीकांता चावला विधायक डॉ कुंवर विजय प्रताप सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया सहित कई राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने भाग लिया।

इस्कॉन गुरुकुल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन और नृत्य विशेष आकर्षण रहे। यह यात्रा लारेंस रोड से मदन मोहन मालवीय रोड भंडारी पुल और हाथी गेट से होती हुई श्री दुर्गियाणा तीर्थ परिसर में संपन्न हुई जहां मंदिर कमेटी ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *