अमृतसर, 12 दिसंबर (के.एल. जीत वालिया) — चीफ खालसा दीवान के सदस्य और वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स पंजाब के चेयरमैन रजिंदर सिंह मरवाहा ने आज अपना जन्मदिन पु्तलीघर स्थित सेंट्रल खालसा यतीमखाना में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग से हुई, जिसके उपरांत यतीमखाने के बच्चों ने अपने मधुर कीर्तन से संगतों को निहाल किया। अरदास के पश्चात मरवाहा ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें केक व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित करके अपनी खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर रजिंदर मरवाहा ने कहा कि वह हर वर्ष अपना जन्मदिन यतीमखाने के बच्चों के साथ मनाते हैं, क्योंकि असली खुशी इन्हीं बच्चों के साथ बांटने में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने खुशी के अवसर ऐसे बच्चे-अनाथालयों में आकर मनाने चाहिए।

कार्यक्रम में यतीमखाना सदस्य इंचार्ज डॉ. आत्मजीत बसरा, मोहनजीत भल्ला और स. गुरचरण सिंह घरिडा ने मरवाहा और उनके साथ आए विशिष्ट मेहमानों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर हरपाल सिंह आहलूवालिया, जगदीश सिंह वडाला, सुखविंदर सिंह कोहली, डॉ. अमरजीत सिंह सचदेवा, बॉबी बादशाह, जगजीत सिंह मरवाहा, अमरजीत सिंह नारंग, जगजीत सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह मरवाहा, चरणजीत सिंह पूंजी, एडवोकेट पी.एस. तेग, डॉ. जगजीत सिंह, मनदीप सिंह अहूजा, मनदीप सिंह, रुपिंदर सिंह कटारिया, जज्बीर सिंह आहलूवालिया, पंजाब मीडिया टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया, जतिंदर पाल सिंह, रणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया, गिन्नी भाटिया, सुरेश शशि सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं।