अमृतसर, 15 दिसंबर (के. एल. जीत वालिया) — पंजाब नेशनल बैंक की हॉल बाज़ार शाखा के चीफ मैनेजर जसप्रीत सिंह को लोगों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने तथा बैंक में श्री अमरनाथ यात्रियों के पंजीकरण को सेवा-भावना से करने के लिए राजपाल इंटरनेशनल गैलरी की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार राजपाल सुल्तान ने जसप्रीत सिंह को हस्तनिर्मित चित्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ मैनेजर जसप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सदैव जनसेवा के लिए तत्पर है। हमारी निरंतर कोशिश रहती है कि लोगों को बेहतर सेवाएं मिलें और प्रत्येक ग्राहक पूर्ण रूप से संतुष्ट रहे। उन्होंने आम जनता से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।इस मौके पर राजपाल सुल्तान ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी श्री अमरनाथ यात्रियों के पंजीकरण के दौरान लोगों के साथ पूरा सहयोग करते हैं और अपनी ड्यूटी को सेवा की तरह निभाते हैं। ऐसे कर्मियों पर हमें गर्व है, जो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर एक मिसाल कायम करते हैं।कार्यक्रम में पंजाब मीडिया टाइम्स अख़बार एवं वेब चैनल के संपादक के. एल. जीत वालिया, सीनियर ऑफिस असिस्टेंट बलविंदर कुमार, सीनियर मैनेजर नवजीत कौर, मैनेजर हरप्रीत कौर, नवनीत महाजन, श्वेता, रीमा, साहिल, समीर शंकर, रोबिन भारती, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।