अमृतसर, 4 अप्रैल (के.एल.जीत वालिया)-पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अमृतसर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व आई.जी. परमराज सिंह विशेष तौर पर पहुंचे और उनका सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और पेंशनरों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर स. परमराज सिंह उमरानंगल, आई.पी.एस., इंस्पेक्टर जनरल (सेवानिवृत्त), स. शलिंदर सिंह शैल्ली, संरक्षक एस.पी. (सेवानिवृत्त), स. शमशेर सिंह, प्रधान इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त), स. रणधीर सिंह उप्पल, ए.आई.जी. (सेवानिवृत्त), स. हविंदर सिंह संधू, सुरक्षा अधिकारी जी.एन.डी.यू., एस.पी. (सेवानिवृत्त), श्रीमती जसवंत कौर, एस.पी. (सेवानिवृत्त), स. गुरनाम सिंह, एस.पी. (सेवानिवृत्त), स. परलाद सिंह, डी.एस.पी. (सेवानिवृत्त), स. गुरविंदर सिंह ढिल्लों, डी.एस.पी. (सेवानिवृत्त), स. गुरनाम सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त), स. अमरिक सिंह, महासचिव इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त), स. लखबीर सिंह गिल, उप प्रधान इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त), स. गुरिंदरपाल सिंह गिल, उप प्रधान इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त), श्री अश्वनी कुमार, उप प्रधान इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त) और श्री संजीव कुमार, इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त) उपस्थित थे।
अंत में एसोसिएशन की ओर से सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया।