अमृतसर, 31 जुलाई (के.एल. जीत वालिया)-केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता और पुलिस कमिश्नर (सीपी ) गुरप्रीत सिंह भुल्लर मजीठ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी को मिले। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता और सी पी भुल्लर ने मजीठ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान अनिल मेहरा और उनकी टीम को बधाई दी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार व्यापारियों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवा रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा उनको जब भी कोई समस्या बताई जाती है, उसका हल करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधान अनिल मेहरा द्वारा मंडी में पीसीआर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा था, पीसीआर की संख्या बढ़ा दी गई है।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि अमृतसर वॉल्ड सिटी के व्यापारियों के लिए सभी तरह सहूलते प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में विकास करवाने के लिए जो भी कार्य कहा जाता है उस विकास कार्य को शुरू करवा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास व्यापारियों को लेकर कोई भी मांग रखी जाती है, उसकी तुरंत मंजूरी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के ऊपर से इंस्पेक्ट्री राज समाप्त करवा दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस और पब्लिक सहयोग समाज के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी बहुत ही पुराना सबसे बड़ा ट्रेड हब है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज वह विधायक डॉ गुप्ता के साथ मजीठ मंडी में पधारे हैं। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी में आकर व्यापारियों से मिलकर बहुत ही अच्छा लग रहा है।इस अवसर पर मजीठ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा और उनकी टीम की ओर से विधायक डॉ गुप्ता और पुलिस कमिश्नर भुल्लर को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, एसीपी सुरेंद्र सिंह, मनदीप कपूर, चिराग मेहरा, रितु महाजन, कमलजीत सिंह,बलदेव सिंह, सचिन दुग्गल, राजेश अरोड़ा, सुशील वधावन, सरबजीत ग्रोवर, गुरप्रीत ठुकराल, संदीप धवन, मनीष पुरी और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।