दिलबाग सिंह अन्नगढ़ की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल द्वारा हल्का पश्चिमी में विशाल रोष प्रदर्शन

 

अमृतसर, 30 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया):शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजाना बिजली कटों के विरोध में हल्का पश्चिमी के इंचार्ज दिलबाग सिंह अन्नगढ़ की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने हल्का पश्चिमी में विशाल रोष प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर दिलबाग सिंह अन्नगढ़, गुरप्रीत सिंह वडाली और तरसेम सिंह चंगियाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और आज पंजाब का हर वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। उन्होंने कहा कि लंबे बिजली कटों के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और रात के समय भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे और लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ता आया है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल थे—

पीएसी सदस्य तरसेम सिंह चंगियाड़ा, गुरप्रीत सिंह वडाली, सुविंदर सिंह कोट खालसा, हरभजन सिंह खंडा, बख्शीश सिंह संघा, रणधीर सिंह गोरा, तरसेम सिंह मोटे, विक्रम सिंह, जसबीर सिंह भोला, अमरजीत सिंह भगू, हरजिंदर सिंह वडाली, परमजीत सिंह वडाली, अमरीक सिंह, संदीप नारायणगढ़, विसाखा सिंह, तजिंदर सिंह मोटे, बलजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, धर्म सिंह, हरजिंदर सिंह सोनू, दिलराज सिंह गिल, सभा प्रधान सहित बड़ी संख्या में अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *