डॉ. चेतनपुरा और चेयरमैन गिन्नी भाटिया ने एडीसीपी हरपाल सिंह को किया सम्मानित

 

अमृतसर, 9 मई (के.एल. जीत वालिया) – पीपल फॉर ह्यूमन राइट्स के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में तथा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार गुरु नगरी अमृतसर में शानदार सेवाएं निभा रहे एडीसीपी स्पेशल हरपाल सिंह को चीफ डॉ. चरणजीत सिंह चेतनपुरा और चेयरमैन गिन्नी भाटिया द्वारा स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडीसीपी हरपाल सिंह ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और नशे को खत्म करने के लिए चलाई जा रही मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने वाली संस्थाओं को पुलिस विभाग की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

चीफ डॉ. चरणजीत सिंह चेतनपुरा और गिन्नी भाटिया ने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के हर पुलिस थाने और चौकी में अधिक से अधिक पौधे लगाने की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया जाएगा ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत अन्य अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर राजेश सचदेवा चेयरमैन पीएफएचआर अमृतसर, पवन भाटिया महासचिव, दीपक चड्ढा सचिव, हरिंदरपाल सोनी प्रधान होटल एसोसिएशन, सुरिंदर कुमार प्रेस सचिव, सुमित कुमार, साहिल महाजन, अनीता शर्मा, सुनीता छेहरटा, गुरमीत कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *