अमृतसर, 10 मई (के.एल. जीत वालिया) – शहीद बाबा प्रताप सिंह मेमोरियल मिडिल एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुल्तानविंड रोड में स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार प्रगट सिंह धुन्ना की अगुवाई में “मदर्स डे” बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर माताओं के सम्मान में ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों के अलावा संत सोहन सिंह अकादमी फोकल प्वाइंट तथा एमजीके सेक्रेड डेल्स स्कूल, गुरदेव नगर, तरनतारन रोड के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी पेंसिल और रंगों के माध्यम से मां के प्यार को विभिन्न रूपों में दर्शाया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधान प्रगट सिंह धुन्ना और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य बच्चों को भी प्रमाण पत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर प्रधान प्रगट सिंह धुन्ना ने कहा कि मां भगवान का दूसरा रूप होती है। प्रिंसिपल मैडम इकबाल कौर ने बच्चों को मां की महत्ता बताते हुए कहा कि मां का दर्जा भगवान के समान होता है। हम सभी मां के प्यार, आशीर्वाद और दुआओं से ही मेहनत कर जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, इसलिए हमें हमेशा अपनी मां का आभारी रहना चाहिए।
इस दौरान यूनाइटेड अमेच्योर स्पोर्ट्स अकादमी, जिसने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, के जनरल सेक्रेटरी साहिल बाखर ने स्कूल के प्रधान और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को शील्ड और सिरोपाओ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संत सोहन सिंह अकादमी की प्रिंसिपल श्रीमती सुखराज कौर और वाइस प्रिंसिपल मैडम ईशु, एमजीके स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरबजीत कौर एवं शिक्षक नवराज सिंह, तथा स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह धुन्ना, कवलजीत सिंह कंडा, गुरनाम सिंह कंडा और बलजीत सिंह उपस्थित थे।इसके अलावा ब्रांच स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती इकबाल कौर, एडमिनिस्ट्रेटर सरदार अवतार सिंह तथा समस्त अध्यापकगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे