अमृतसर, 16 मई (के.एल. जीत वालिया) — हलका अमृतसर पूर्वी के वेरका स्थित वार्ड नंबर 18 में ब्लॉक प्रधान एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर, चेयरमैन आम आदमी पार्टी लीगल विंग माझा जोन द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हलका विधायक मैडम जीवन ज्योत कौर ने इलाके की ‘सखियों’ के साथ विशेष मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
बैठक के दौरान विधायक जीवन ज्योत कौर द्वारा पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी “मावां धीयां सत्कार योजना” के तहत महिलाओं को किटों का वितरण किया गया। इसके साथ ही योजना से संबंधित फार्मों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू करवाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने रुचि दिखाई।
इस अवसर पर विधायक जीवन ज्योत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य समाज की हर महिला और बेटी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने पार्टी की मजबूती और इलाके में हो रहे विकास कार्यों के लिए लोगों द्वारा मिल रहे सहयोग और प्यार के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पार्टी कार्यकर्ता और इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।