निगम चुनावों के नतीजों ने 2027 में आप सरकार की नींव मजबूत कर दी है : अरविंदर भट्टी

अमृतसर, 29 मई (के.एल. जीत वालिया):- आम आदमी पार्टी के जोनल मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अरविंदर सिंह भट्टी ने पूरे पंजाब में निगम चुनावों में पार्टी को मिले शानदार समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

निगम चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत करते हुए भट्टी ने कहा कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जाने वाले इन चुनावों ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब के जागरूक मतदाता 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया की कोई भी ताकत पंजाब में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से नहीं रोक सकती।

 

 

 

 

भट्टी ने कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान से प्रेम करते हैं और मान सरकार द्वारा जनता को दी जा रही सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण मुख्यमंत्री ने लोगों के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ली है।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को पूरी तरह नकार दिया है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भी इन दलों को हार का सामना करना पड़ेगा।अरविंदर भट्टी ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की कि वे जनता के प्रति मित्रवत और संवेदनशील रवैया अपनाएं तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *