अमृतसर, 7 जून (के.एल. जीत वालिया): अटारी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब गांव भकना कलां और गांव हीर के प्रमुख लोगों सहित करीब 150 परिवारों ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर विधायक जसविंदर सिंह रामदास की अगुवाई में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तथा उसकी नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने सभी नए सदस्यों का सिरोपा पहनाकर सम्मान किया और पार्टी में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता और परिवार को पूरा सम्मान दिया जाएगा तथा उन्हें कभी भी उपेक्षित महसूस नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग सरकार की विकास नीतियों और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर विश्वास जता रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन बलविंदर सिंह सागना, रोशनबीर सिंह, सरपंच गुरजोबन सिंह जहांगीर, ब्लॉक प्रधान रणदीप सिंह कोटली, मनदीप सिंह, सरपंच हीरा सिंह, मुखमीत सिंह चीचा, गुरदीप सिंह भकना, दलविंदर सिंह गिंदी, चरणजीत सिंह भकना सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।