पंजाब के जंमपल आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल बने तमिलनाडु पुलिस के डीजीपी

 

 

 

 

 

अमृतसर, 10 जून (के.एल. जीत वालिया):पंजाब के बठिंडा में जन्मे आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल ने तमिलनाडु पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं पुलिस बल प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। तमिलनाडु कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश अग्रवाल इससे पहले नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश कुमार अग्रवाल ने एमएसडी पब्लिक स्कूल, बठिंडा से शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1994 में प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता स्वर्गीय प्रकाश चंद अग्रवाल बठिंडा के प्रसिद्ध अधिवक्ता थे।

 

 

 

 

महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून स्नातक महेश अग्रवाल तमिल, अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषाओं में दक्ष हैं। एमएसडी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, बठिंडा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजन गर्ग ने बताया कि वे महेश अग्रवाल से एक वर्ष जूनियर रहे हैं और आज भी दोनों के बीच नियमित संपर्क बना हुआ है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि महेश अग्रवाल एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके बड़े भाई न्यायमूर्ति वीरेंद्र अग्रवाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं, जबकि दूसरे भाई राजिंदर अग्रवाल वर्तमान में होशियारपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *