कांग्रेस की जनहित नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें : संजीव अरोड़ा

 

अमृतसर, 10 जून (के.एल. जीत वालिया):- पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीप सिंह रिंकू नरूला ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर विपन आनंद को एस.आई.आर. कोऑर्डिनेटर तथा संजय सागर गुप्ता को जिला कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नेताओं ने कहा कि ये नियुक्तियां पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी सशक्त करेंगी। बैठक को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि एस.आई.आर. कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति से शहर की मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने में मदद मिलेगी। इससे जहां गलत प्रविष्टियों को कम करने में सहायता मिलेगी, वहीं पात्र और वास्तविक मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, विकास और जनहित की राजनीति की पक्षधर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों और जनपक्षीय सोच को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें। इस अवसर पर अनिल शर्मा, सनी अरोड़ा, रूबी भाटिया, शुभम कपूर, कौशल आनंद, हरप्रताप सिंह, महिंदरवीर सिंह, अजय लुथरा, अजय महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *