गुरजीत औजला ने मजबूत बूथों के माध्यम से लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का दिया संदेश
अमृतसर, 12 जून (के.एल. जीत वालिया):अमृतसर नॉर्थ के वरिष्ठ नेता अनिल जोशी और अमृतसर शहरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ मदान (मिठू) के नेतृत्व में BLA-1 और BLA-2 की एक भव्य इंडक्शन ट्रेनिंग आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अमृतसर के SIR ऑब्जर्वर विनय महाजन ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मतदाता सूचियों की शुद्धता, बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका तथा BLA कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय और जागरूक टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि AICC सचिव एवं पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाना समय की आवश्यकता है।
वहीं, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत और समर्पित टीम किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत होती है और यही जीत की नींव रखती है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मदान (मिठू) ने संगठन में एकता, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी चाहिए।
इस अवसर पर अमृतसर शहरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में शामिल हुए BLA साथियों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया।
“मजबूत बूथ • मजबूत संगठन • मजबूत लोकतंत्र” के संदेश के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।