चेयरमैन राहिल खन्ना के नेतृत्व में बटाला रोड पर पंजाब ट्रेडर्स मीट का सफल आयोजन

अमृतसर, 14 जून (के.एल. जीत वालिया, मनप्रीत सिंह सेठी) – Rahil Khanna के नेतृत्व में बटाला रोड पर पंजाब ट्रेडर्स मीट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

बैठक में Kirandeep Singh अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच खुलकर विचार-विमर्श हुआ। व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापारिक सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

 

 

 

 

ट्रेडर्स कमीशन की ओर से राजेश वशन, पवन जी और रजनीश जी ने भी बैठक में सक्रिय भूमिका निभाई तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

 

 

 

इस अवसर पर चेयरमैन राहिल खन्ना ने कहा कि व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल तथा निरंतर संवाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा व्यापारिक माहौल को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ सीधे संवाद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की भरपूर प्रशंसा करते हुए इसे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *