भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है भाजपा : सरबजीत शांटी

अमृतसर, 19 जून (के.एल. जीत वालिया):- भाजपा नेता सरबजीत सिंह शांटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जो सिखों के दसवें गुरु Guru Gobind Singh जी महाराज की पावन जन्मस्थली पटना साहिब (बिहार) से संबंध रखते हैं, उनका श्री गुरु रामदास जी की पावन नगरी अमृतसर में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद Tarun Chugh तथा पंजाब भाजपा अध्यक्ष Kewal Singh Dhillon के नेतृत्व में पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश, उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। अमृतसर के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और पार्टी का जनाधार मजबूत हो रहा है।

शांटी ने बताया कि अपने अमृतसर दौरे के दौरान नितिन नवीन Sri Harmandir Sahib, Durgiana Temple तथा Bhagwan Valmiki Tirath Sthal में माथा टेकेंगे और देश, पंजाब, समूची मानवता तथा “सरबत दा भला” की कामना करेंगे।

उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पंजाब में भी भाजपा एक मजबूत और विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता का बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि राज्य में सकारात्मक बदलाव का माहौल बन रहा है।

सरबजीत शांटी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के स्वागत समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे ऐतिहासिक तथा यादगार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *