मुंह मीठा करवाकर दी शुभकामनाएं, पार्टी को और मजबूत बनाने का किया आह्वान
अमृतसर, 17 जुलाई (फुलजीत सिंह वरपाल) अमृतसर दक्षिण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने पंजाब सरकार द्वारा स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड (अमृतसर दक्षिण) के नव-नियुक्त चेयरमैन परमजीत सिंह सोनू को मुंह मीठा करवाकर विशेष रूप से सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. निज्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत और रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि परमजीत सिंह सोनू की नियुक्ति से स्वर्णकार समाज में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
चेयरमैन परमजीत सिंह सोनू ने विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ स्वर्णकार समाज के अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को दोबारा विजयी बनाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करेगा।
कार्यक्रम में संतोख सिंह, रणजीत सिंह, जसपाल सिंह, लखविंदर सिंह, एस.एस. कंबोज, हरमन सिंह, प्यारा सिंह सहित आम आदमी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।