खन्ना, 19 जुलाई (जे.एस. खन्ना): खन्ना की बेटी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अधिवक्ता एडवोकेट नूपुर को भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा पंजाब महिला विभाग का राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
एडवोकेट नूपुर इससे पहले विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। उनकी लगन, मेहनत और समाजसेवा को देखते हुए भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट नूपुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल, पंजाब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पंजाब महिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर, जसवीर सिंह तथा अधीश जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
खन्ना शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं ने एडवोकेट नूपुर को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मोना जायसवाल, पूजा साहनेवालिया, सुजाता पांधी, प्रदीप भाटिया, श्वेता जैन, अविनाश कौर, नीरज शर्मा, अमरिंदर सिंह फरमाह, एडवोकेट जगजीत सिंह औजला, एडवोकेट मनीष खन्ना, एडवोकेट गुरमिंदर सिंह चीमा, सन्नी मलिक, अमित वर्मा, नरेंद्र सिंह शर्मा, एडवोकेट मनिंदर सिंह शर्मा, एडवोकेट राजिंदर सिंह, राहुल भांबरी, एडवोकेट मनीषा, एडवोकेट हरमन, मनोज नारायण दास, मनोज अग्रवाल, राम स्वरूप, रवि विनायक, जे.एस. खन्ना, विनोद बेक्टर, रविंदर छाबड़ा, सलोनी गोयल, नरेश कुमार अभी, हनी भगत, गुलशन सैनी, रोहित जॉली, रूबल साहनेवालिया, मानसा शंकर तिवारी, अर्जुन सिंह तिवारी, रीना जोशी, सरोज शर्मा, गुरप्रीत कौर, लक्ष्मी मित्तल, अवतार, मीनू सहगल, अनिल शर्मा, नरेश धीमान, टिंकू बंसल, रोहित सैली, सुमन मल्होत्रा विलास, सुदेश सैनी, नीलम, नरेंद्र कौर गिल, परमजीत कौर, मुकेश शर्मा, असीम अग्रवाल, चेतन संधू, एम.सी. शाम, विशाल कुमार, रवि मौर्य, रमेश कुमार, रीना जायसवाल सहित क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने एडवोकेट नूपुर को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।