
अमृतसर, 8 दिसंबर (के.एल. जीत वालिया) – स्वर्गीय शाम दास खुराना केसरीवाला धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक पूजनीय श्री शाम दास खुराना जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवी विशाल खुराना ने बताया कि ट्रस्ट समय–समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और ज़रूरतमंद लोगों की निरंतर सहायता करता रहता है। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा धार्मिक कार्यक्रम, फ्री मेडिकल कैंप और अन्य सामाजिक आयोजनों का भी नियमित रूप से संचालन किया जाता है।कार्यक्रम में सतीश अरोड़ा, रवि खुराना, रंजना आनंद, वनीत खुराना, विशाल खुराना, कव्या खुराना, सर्नम खुराना, अनुज सिक्का, राजेश धवन, सनेह आहूजा, शशि खुराना, किरण खुराना, कोमल खुराना, वंदना खुराना, सीमा खुराना, मीनू सेठ, अमिता भुटानी, दिनेश चावला, ममता चावला आदि उपस्थित रहे।