सिविल डिफेंस, अमृतसर का पहला 7 दिवसीय सी.डी. वॉलंटियर प्रशिक्षण शिविर संपन्न — कमांडेंट मनप्रीत सिंह रंधावा

अमृतसर,10 जनवरी(के.एल. जीत वालिया):- भारत सरकार के गृह/रक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों तथा श्री संजीव कुमार कालड़ा आई.पी.एस., स्पेशल डी.जी.पी. पंजाब होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस पंजाब और श्री हरमनजीत सिंह, अतिरिक्त कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस पंजाब के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस अमृतसर का पहला 07 दिवसीय सी.डी. वॉलंटियर प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

श्री मनप्रीत सिंह रंधावा, जिला कमांडेंट पंजाब होम गार्ड्स—कम—अतिरिक्त कंट्रोलर सिविल डिफेंस, अमृतसर की अगुवाई में यह प्रशिक्षण शिविर 02 जनवरी 2026 से सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर में आयोजित किया गया, जिसमें सिविल डिफेंस अमृतसर के 243 वॉलंटियरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री सुरजीत शर्मा (चीफ वार्डन), श्री राजेश भनोट (डिप्टी चीफ वार्डन), समस्त डिवीजनल एवं सेक्टर वार्डन, सी.डी. वॉलंटियर, मास्टर ट्रेनर श्री हरसिमरनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, श्री हज्जराय खन्ना, श्री जसविंदरजीत सिंह, श्री जगमोहन, श्री चरणजीत सिंह (सी.डी.आई.) सहित विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान वॉलंटियरों को नागरिक सुरक्षा, फायर सेफ्टी, प्राथमिक चिकित्सा, सी.पी.आर., प्राकृतिक एवं गैर-प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सड़क सुरक्षा, लिफ्टिंग एवं शिफ्टिंग आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मेडिकल विभाग, फायर ब्रिगेड तथा रेड क्रॉस के विशेषज्ञों द्वारा भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

 

प्रशिक्षणार्थी वॉलंटियरों को सिविल डिफेंस सिलेबस की पुस्तकें, स्टेशनरी, रिफ्लेक्ट जैकेट, ट्रैक सूट, आई-कार्ड एवं बैग भी वितरित किए गए। विभिन्न विभागों से आए प्रशिक्षकों को सिविल डिफेंस अमृतसर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति पर कमांडेंट मनप्रीत सिंह रंधावा ने सभी वॉलंटियरों एवं स्टाफ का धन्यवाद करते हुए जानकारी दी कि दूसरा सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण शिविर 14 जनवरी 2026 से आरंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *