विश्व पंजाबी सभा कनाडा द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कवि दरबार का आयोजन

अमृतसर, 28 फरवरी (के.एल. जीत वालिया):आज अमीरा फार्म, अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व पंजाबी सभा कनाडा के माजा ज़ोन अध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह और डॉ. जसविंदर कौर द्वारा किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित इस कवि दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुखबीर कौर माहल (पूर्व प्रिंसिपल, खालसा कॉलेज अमृतसर एवं सदस्य, मैनेजिंग कमेटी खालसा कॉलेज) ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध टीवी कलाकार सुरिंदर फरिश्ता/घुल्ले शाह जी तथा डॉ. प्रभजोत कौर (पूर्व चीफ लाइब्रेरियन, पंजाब) उपस्थित रहे।

मंच संचालन की भूमिका श्रीमती सुखराज कौर और डॉ. जसविंदर कौर ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम में श्रीमती अरतिंदर संधू (संरक्षक, एकम मंच), राज खुशवंत सिंह संधू, मैडम विजेता राज, रिटायर्ड अधिकारी सदाजीत सिंह, डॉ. राकेश तिलक राज, डी.ए.वी कॉलेज से प्रोफेसर पूनम कुमारी, मैडम हरजीत कौर बमराह, हरमीत आर्टिस्ट, श्रीमती अमनदीप कौर, सरदार सतिंदर सिंह ओठी (एच.ओ.डी. पंजाबी, दिल्ली पब्लिक स्कूल), सरदार पुरशोत्तम सिंह (सीनियर पत्रकार), श्रीमती रीवा दरिया, डॉ. निधि पाठक (फाउंडर, आशा फाउंडेशन), ज्ञान सिंह घई, डॉ. सुहिंदर बीर सिंह (प्रोफेसर, पंजाबी विभाग, जी.एन.डी.यू.), श्रीमती बलजीत कौर, उनके सुपुत्र हरजियो सिंह, बलजीत ग्रोवर और दविंदर भोला सहित अनेक साहित्यिक हस्तियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर कवि दरबार को चार चाँद लगा दिए।

इसी कार्यक्रम के दौरान इंदर सिंह राज की पुस्तक “तरज़-ए-ज़िंदगी” का भी लोकार्पण किया गया। अंत में सरदार सतबीर सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *