अमृतसर, 9 मार्च (के.एल. जीत वालिया) – प्रख्यात समाजसेवी एवं जस्ट डाइट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव शर्मा द्वारा आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी एवं पूर्व कमांडेंट हरविंदर सिंह संधू को उनकी उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि हरविंदर सिंह संधू अपनी ड्यूटी को ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। उनकी सेवाएं संस्था और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस मौके पर पंजाब के प्रसिद्ध चित्रकार राजपाल सुल्तान और पंजाब मीडिया टाइम्स अखबार के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया ने भी हरविंदर सिंह संधू की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा निभाने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना बहुत जरूरी है, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
इस दौरान सुपरवाइजर राम लुभाया, असिस्टेंट सुपरवाइजर जोगिंदर सिंह, पीएसओ गुरप्रीत सिंह, ठाकुर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।