ऋषि विहार में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया शिव विवाह समारोह
अमृतसर, 9 मार्च (के.एल. जीत वालिया) – स्थानीय ऋषि विहार, मजीठा रोड में राजेश घई द्वारा अपने निवास स्थान पर भगवान शिव-पार्वती के पावन विवाह का धार्मिक समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिव विवाह की रस्मों का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर विशेष रूप से पंजाब प्रदेश कांग्रेस महिला विंग की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला प्रधान ममता दत्ता तथा दीपक दत्ता ने समारोह में पहुंचकर भगवान शिव शंकर जी के दर्शन किए और सभी की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
समारोह में समाजसेवी मुकेश ठाकुर, मनजिंदर सिंह गिंदी, मनमोहन उप्पल, मनी सिंह, बॉबी कुमार, विशाल भंडारी, सचिन नंदा, डॉ. विशाल और संदीप धवन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में निवासी भी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धा भाव के साथ समारोह में भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के अंत में प्रसाद भी वितरित किया गया।