अमृतसर के टिकट चेकरो ने रेलयात्री को लौटाया बैग         

 

 

अमृतसर, 14 मार्च (के.एल.जीत वालिया) –ट्रेनों में अक्सर रेल यात्री यात्रा के दौरान अपना कीमती सामान भूलवश ट्रेन में ही छोड़ आते है । अनेको बार ट्रेन के टिकट चेकर यात्रियों का गुम सामान लौट चुके है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहाँ अमृतसर के टिकट चेकरो ने रेल यात्री का गुम बैग लौटा कर अपने विभाग का नाम रोशन किया है। प्रदत जानकारी के अनुसार अमृतसर रेलवे के टिकट चेकर डिप्टी सीआईटी पलविंदर सिंह और टीटीई सौरव वर्मा ट्रेन संख्या 12925 पश्चिम एक्सप्रेस में दिल्ली से अमृतसर ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन के कोच संख्या ए-1 में बलसाड़ से अमृतसर तक रेलयात्री यात्रा कर रहा था। रेल यात्री मेघ पेशे से म्युजिशन था और अमृतसर शो करने जा रहा था। जब वह अपना सामान समेट रहा था तो उस का एक बैग ट्रेन में ही गुम हो गया। जिस पर उस ने ट्रेन में टिकट चेकर कर अपनी ड्यूटी निभा रहे डिप्टी सीआईटी पलविंदर सिंह से सम्पर्क किया। पलविंदर सिंह ने अपने साथी टीटीटीई सौरव वर्मा को साथ लेकर कोच में बैग ढूंढना शरू किया। बैग मिलने पर रेल यात्री को जालन्धर में जीआरपी कर्मी हरजीत सिंह की उपस्थिति में वापिस किया गया। बैग मिलने पर रेल यात्री ने राहत की साँस ली और टिकट चेकर पलविंदर सिंह, सौरव वर्मा का आभार व्यक्त बताया कि बैग में उस के पेशे से सबधित कीमती सामान था। पलविंदर सिंह ने कहा कि रेलयात्री सामान सहित अपने गंतव्य पर सकुशल पहुँचे यह रेलवे की नीति रहती है। उल्लेखनीय है की पलविंदर सिंह टिकट चेकर पिछले काफी समय से ट्रेनों ने ड्यूटी दौरान कई यात्रियों का भूलवश ट्रेन में रह गया कीमती सामान लौटा चुके है और रेल यात्रियों को भी ट्रेन में सतर्क होकर यात्रा करने ,प्रति जागरूक करते रहते है। रेलवे विभाग को उनकी निष्ठा से भरी ड्यूटी पर उन्हें सम्मानित करने की पहल करनी चाहिए ताकि बाकी टिकट चेकरो को अछि ड्यूटी निभाने की प्रेरणा मिल सके और टिकट चेकरो की हौसला अफजाई भी होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *