आकाश एवेन्यू में बाबा क्षेत्रपाल जी का भंडारा श्रद्धा से आयोजित

 

अमृतसर, 17 मार्च (के.एल. जीत वालिया) – बाबा क्षेत्रपाल जी का भंडारा स्वर्गीय साईं रतन गिल और स्वर्गीय माता नीलम कुमारी की पावन स्मृति में साईं रणदीप गिल, कौमी चेयरमैन बाबा क्षेत्रपाल जी शक्ति दल तथा साईं सुनेना गिल, गद्दीनशीन दरबार बाबा क्षेत्रपाल जी द्वारा आकाश एवेन्यू में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध गायक फिरोज खान, परवेज आलम, माही जी, गिल ब्रदर्स तथा रजत गिल ने बाबा क्षेत्रपाल जी के भजन गाकर दूर-दूर से आई संगत को भाव-विभोर कर दिया।

इस मौके पर साईं रणदीप गिल ने कहा कि हमें अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में से कुछ समय परम पिता परमात्मा का नाम लेने के लिए अवश्य निकालना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महादेव जी की झांकी का आयोजन राहुल पुरी द्वारा किया गया।

भंडारे के दौरान साईं रणदीप गिल और साईं सुनेना गिल ने उपस्थित कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अविनाश बाबू, राजिंदर कुमार जिंदा, हनी मट्टू, तनु भट्टी, लविश भट्टी, अभी सबरवाल, दानिश सूरी, बाबा बोध राज, मनवीर अरमान, जसकरण सहित बड़ी संख्या में शक्ति दल के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *