अमृतसर, 29 मार्च (के.एल. जीत वालिया) –आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव और पंजाब लेबर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह आहलूवालिया को हलका सेंट्रल का संगठन इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी में खुशी की लहर है और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
अपनी नियुक्ति पर हरप्रीत सिंह आहलूवालिया ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल
,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा हलका सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ खरा उतरेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को और सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि जनता के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके।
हरप्रीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना है। इसके लिए वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता के चलते हलका सेंट्रल में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।