अमृतसर 14 अप्रैल – श्री राम सोशल वेलफेयर सोसाइटी पंजाब ने अध्यक्ष मंगत राम सिल्ली की अगुवाई में तहसील अमृतसर 1 के नवनियुक्त सब रजिस्ट्रार जसबीर सिंह का विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य और शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
मंगत राम शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों ने जसबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया और भगवान श्री राम की तस्वीर देकर उनका आदर किया गया।
इस मौके पर जसबीर सिंह ने कहा कि उनका कार्यालय हर नागरिक के लिए हमेशा खुला रहेगा और लोग बिना किसी परेशानी के अपना काम करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पूरी टीम पंजाब सरकार के निर्देशों और कानूनी नियमों के अनुसार पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और कार्यालय में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में राकेश कुमार हरित कुमार शर्मा एडवोकेट डॉ दलजीत सिंह राजीव वोहरा सुच्चा सिंह ब्राह्मण मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मदनजीत सिंह बेदी मनोज कुमार अरोड़ा प्रिंसिपल गुरजीत सिंह नंबरदार सुल्तान विंड दीपक भल्ला जोगा सिंह हरभजन सिंह ढंड बंटी कुमार राजबीर सिंह और शिवम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।