डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना और शिक्षा के प्रसार के लिए काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है – विधायक जीवनजोत कौर

 

 

अमृतसर, 18 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया, मनप्रीत सेठी) – संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्वी के वार्ड नंबर 21, रोज़ एवेन्यू (रसूलपुर) में एक विशेष कार्यक्रम बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर हलका पूर्वी से विधायक मैडम जीवनजोत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

कार्यक्रम के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

यह कार्यक्रम मेन रोड, जोड़ा फाटक के नजदीक आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा उपस्थित शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।

 

इस मौके पर अन्य स्थानीय नेता और वार्ड नंबर 21 के निवासी भी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *