गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, संतों ने सौंपा ज्ञापन

अमृतसर, 27 अप्रैल(के.एल.जीत वालिया )- श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, करतार नगर, छेहरटा में परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा महाराज के सान्निध्य में देशभर में गौमाता के प्रचार हेतु निकली संतों की एक टोली पहुंची।संतों ने बताया कि पूरे भारत में दो वर्षों के लिए 108 गौ संत विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण के लिए निकले हैं। प्रत्येक संत को 7 से 8 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह संत देशभर की लगभग 5000 तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 को गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।

इस अवसर पर श्री आरती देवा महाराज ने गौमाता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और मातृत्व का प्रतीक है। गौ सेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष — चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है।

 

उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आह्वान किया कि वे गौ रक्षा, गौ सेवा और गौ सम्मान के लिए आगे आएं।

 

26 अप्रैल को मंदिर में गौ सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने गौ पूजन, कीर्तन और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया तथा बाद में उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के दौरान उपमंडल अधिकारी को भी मांगपत्र दिया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपमंडल अधिकारी को भी मांगपत्र दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर राजकुमार वेरका, अमित कुमार, पार्षद सतीश कुमार बल्लू,पार्षद सुनीता देवगन, गीता भल्ला, राजेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, मोनिका वेदव्यास, सुखदेव राज, नितिन, हरमन सिंह, जनक जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

इस मौके पर सुमित शास्त्री, महंत आत्म प्रकाशगिरी महाराज, महंत आत्मज्योतिगिरी महाराज, महंत जसवीर जी, बृजेश बेदी, प्रधान बालकृष्ण, पार्षद अरविंद शर्मा, मनजीत सिंह मिट्ठा, मोहनलाल, सोहनलाल, देविंदर बिल्लू, पंकज देवसर, राजेश प्रभाकर, जनक जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *