लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा “सरव विद लिबर्टी” अभियान के तहत पौधारोपण

 

अमृतसर (के.एल. जीत वालिया) – “सरव विद लिबर्टी” अभियान के तहत चल रही सामाजिक सेवा गतिविधियों की श्रृंखला में लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा रणजीत एवेन्यू के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर एरिया मैनेजर मनीष चड्ढा, टेरिटरी मैनेजर मलकीत सिंह, क्लेम मैनेजर हर्ष महाजन सहित लवप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, रितिक जोसेफ, सूरज कुमार, नरेश कुमार, दानिश शर्मा, सौरभ महाजन, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

एरिया मैनेजर मनीष चड्ढा ने कहा कि ऑक्सीजन का स्तर लगातार कम होने के कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और पेड़ों को न काटने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि “सरव विद लिबर्टी” अभियान के तहत कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर, गर्मी में जरूरतमंदों को ठंडे पानी की बोतलें और तौलिए वितरित करने जैसे सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़ों और मनुष्य का रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है, क्योंकि पेड़ जन्म से लेकर मृत्यु तक मानव की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। बिना पेड़ों के धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

बढ़ती गर्मी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि तापमान में वृद्धि और पेड़ों की कमी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस कमी को पूरा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करें और घरों व पार्कों में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि ऑक्सीजन की कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *