कराटे डो एसोसिएशन ऑफ अमृतसर द्वारा विशाल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

अमृतसर, 18 मई (के.एल. जीत वालिया) — कराटे डो एसोसिएशन ऑफ अमृतसर द्वारा एक विशाल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद भाटिया (चेयरमैन, स्पोर्ट्स सेल), डीएवी प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी जे.पी. शूर, पूर्व एक्साइज एवं टैक्सेशन डिप्टी कमिश्नर अशोक भाटिया, एडवोकेट कुंवर राजिंदर सिंह, प्रिंसिपल विकास कुमार और वाइस प्रिंसिपल मुनीषा ठाकुर शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जे.पी. शूर ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि वे अपने माता-पिता, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

प्रमोद भाटिया ने कहा कि आज की लड़कियाँ शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे जैसी ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं और जून महीने में एक विशेष समर ट्रेनिंग कैंप शुरू किया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस अवसर पर अशोक भाटिया और एडवोकेट कुंवर राजिंदर सिंह ने चैंपियनशिप में उपस्थित कोचों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय कोच और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *