25 जून से CableOne पर स्ट्रीम होगी फिल्म ‘ख़बरी’, यंग मलंग थिएटर, अमृतसर के नए कलाकारों को मिला बड़ा मंच, साजन कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका

 

 

 

 

 

अमृतसर, 19 जून (के.एल. जीत वालिया): पंजाबी सिनेमा में नई सोच और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली फिल्म ख़बरी 25 जून से CableOne पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार Sajan Kapoor ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दर्शकों को इस फिल्म में एक अलग कहानी और नए कलाकारों का बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा।

 

 

 

 

साजन कपूर ने बताया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ रंगमंच से जुड़े कई प्रतिभाशाली नए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके सभी कलाकार Young Malang Theatre से चुने गए हैं, जिससे नई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का बड़ा अवसर मिला है।

 

 

 

 

उन्होंने फिल्म के निर्माता Gagandeep Singh और निर्देशक Babbar Gill का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने नए कलाकारों की प्रतिभा पर विश्वास जताया और एक सार्थक तथा अलग विषय पर आधारित फिल्म बनाने का साहस दिखाया।

 

 

 

 

साजन कपूर ने दर्शकों से फिल्म का ट्रेलर देखने, अपनी प्रतिक्रिया साझा करने तथा इसे अधिक से अधिक लाइक और शेयर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही नए कलाकारों का उत्साह बढ़ाता है तथा सार्थक सिनेमा बनाने वाले निर्माताओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ख़बरी अपनी अलग कहानी, प्रभावशाली अभिनय और सामाजिक संदेश के कारण दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी तथा पंजाबी सिनेमा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *