स्वर्णकार और राजपूत समाज को एक मजबूत मंच पर एकजुट करना ही मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य है : बलविंदर बिल्ला

स्वर्णकार और राजपूत समाज की एकता के लिए बलविंदर बिल्ला की बड़ी पहल, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

अमृतसर, 22 जून (के.एल. जीत वालिया):

शहीद बाबा प्रताप सिंह जी स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष एवं प्रमुख स्वर्णकार नेता तथा समाजसेवी बलविंदर सिंह बिल्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अमृतसर के उपायुक्त दलविंदर सिंह संधू से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

 

 

 

 

मांग पत्र में शहीद बाबा प्रताप सिंह मेमोरियल हाई स्कूल, सुल्तानविंड रोड, शहीद बाबा प्रताप सिंह मेमोरियल हाई स्कूल, जसपाल नगर तथा नेशनल राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन, बाहरवार सुल्तानविंड गेट के चुनाव करवाने की मांग की गई। इसके साथ ही स्वर्णकार और राजपूत समाज की नई वोटें बनाने तथा स्कूल प्रबंधन समिति से पिछले 20 वर्षों का आय-व्यय विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी की गई।

 

 

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की नियुक्ति कर पिछले वर्षों के सभी वित्तीय और प्रशासनिक रिकॉर्ड की जांच करवाई जाए। साथ ही यह स्पष्ट किया जाए कि स्कूल का आधिकारिक बोर्ड किन परिस्थितियों में भंग या हटाया गया।

 

 

 

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बलविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य स्वर्णकार और राजपूत समाज को एक मजबूत मंच पर एकजुट करना है, ताकि समाज अपनी सामूहिक शक्ति को पहचान सके और सभी निर्णय पारदर्शिता तथा सर्वसम्मति से लिए जा सकें।

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद या अध्यक्षता का कोई लालच नहीं है, बल्कि वे केवल यह चाहते हैं कि पूरा समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों और संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए कार्य करे।

इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, मुख्तियार सिंह, जसपाल सिंह, हरजीत सिंह, पूर्ण सिंह आस्ट सहित स्वर्णकार और राजपूत समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *