नेशनल राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
अमृतसर, 22 जून (के.एल. जीत वालिया):नेशनल राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने स्वर्णकार समाज के प्रमुख नेता और समाज की समस्याओं को लगातार बुलंद आवाज में उठाने वाले परमजीत सिंह आस्ट को एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से स्वर्णकार और राजपूत समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अपनी नियुक्ति पर परमजीत सिंह आस्ट ने एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह कंडा, महासचिव सुरजीत सिंह सहिजरा, संरक्षक प्रगट सिंह धुन्ना, निर्मल सिंह निजामपुरा, कुलदीप सिंह ममदू, दिलबाग सिंह, गुरनाम सिंह कंडा, संदीप सिंह, कंवलजीत कंडा, सतनाम सिंह लाली, बंटी धुन्ना, जसकरण सिंह आस्ट तथा समस्त स्वर्णकार बिरादरी का आभार व्यक्त किया।
परमजीत सिंह आस्ट ने कहा कि समाज द्वारा उन पर जताए गए विश्वास और सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने, समाज की एकता को सुदृढ़ करने तथा समाज के अधिकारों और हितों के लिए पहले से अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।