विधायिका जीवनजोत कौर ने अमृतसर पूर्व में 11 केवी गोकल का बाग फीडर का किया उद्घाटन

अमृतसर, 13 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):- अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक जीवनजोत कौर ने आज 132 केवी जी.टी. रोड सब-स्टेशन, अमृतसर में 11 केवी ईस्ट मोहन नगर फीडर के विभाजन के बाद तैयार किए गए नए 11 केवी गोकल का बाग फीडर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को निर्बाध, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बिजली के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है।

उन्होंने बताया कि नए फीडर के चालू होने से ईस्ट मोहन नगर, गोकल का बाग, सुदर्शन नगर, 100 फीट रोड तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक मजबूत, निर्बाध और विश्वसनीय होगी। इससे मौजूदा फीडर पर बिजली का भार कम होगा, बिजली बाधित होने की घटनाएं घटेंगी और औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सेवा मिलेगी।

जीवनजोत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बिजली अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है, ताकि उद्योगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी बड़ा लाभ होगा।

इस अवसर पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सिटी सर्कल अमृतसर के उप मुख्य अभियंता इंजी. अजीत पाल सिंह मुल्तानी, एक्सईएन औद्योगिक मंडल इंजी. एच.एस. सेखों, उप मंडल अधिकारी सुल्तानविंड इंजी. रजवंत सिंह, आम आदमी पार्टी लीगल विंग माझा ज़ोन के चेयरमैन एवं ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर, आम आदमी पार्टी ट्रेडर कमीशन अमृतसर पूर्व के चेयरमैन कपिल चड्ढा, आसू बंसल, मनिंदर सिंह धारोवाली, साहिब सिंह पन्नू, गुरप्रीत सिंह रूबल, दलजीत सिंह, मैडम विजय कौर, मैडम मनदीप कौर सहित क्षेत्र के उद्योगपति और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *