अमृतसर, 13 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):- अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत आने वाले गणपति एस्टेट में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नई स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करवा रही है।
उन्होंने बताया कि नई पाइपलाइन बिछने से गणपति एस्टेट तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और निर्बाध पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जीवनजोत कौर ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अन्य जनहित के मुद्दे गंभीरता से सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी सभी जायज़ समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायिका ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी लीगल विंग माझा ज़ोन के चेयरमैन एवं ब्लॉक प्रधान एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर, आम आदमी पार्टी ट्रेडर्स कमीशन अमृतसर पूर्व के चेयरमैन कपिल चड्ढा, आसू बंसल, मनिंदर सिंह धारोवाली, साहिब सिंह पन्नू, गुरप्रीत सिंह रूबल, दलजीत सिंह, मैडम विजय कौर, मैडम मनदीप कौर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय निवासी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।