सुख औजला ने अजनाला के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, पहली मानसूनी बारिश के बाद बढ़े बाढ़ के खतरे पर जताई चिंता

अमृतसर, 23 जुलाई (के.एल. जीत वालिया): मानसून की पहली तेज बारिश के साथ ही अजनाला क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। पिछले वर्ष धुस्सी बांध टूटने से हुई भारी तबाही के बाद लोगों में एक बार फिर भय का माहौल है। सांसद गुरजीत सिंह औजला के भाई सुख औजला ने आज घोनेवाल सहित अजनाला के कई गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि पहली तेज बारिश के कारण गग्गोमाहल, डायल भट्टी, अनायतपुरा, हरड़, नानकपुरा, अंब कोटली और गुज्जरपुरा सहित कई गांवों की फसलें पानी में डूब गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल बाढ़ की मार झेल चुके लोगों की स्थिति इस बार भी बेहद चिंताजनक है।

सुख औजला ने पंजाब सरकार के मंत्री एवं अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल से अपील की कि वे मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते आवश्यक प्रबंध किए गए होते तो आज ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।उन्होंने कहा कि खेत समुद्र जैसे दिखाई दे रहे हैं और किसान भारी चिंता में हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि बाढ़ प्रबंधन टीमें तुरंत नदी किनारों का निरीक्षण करें। उनका आरोप था कि रेत खनन के कारण कई स्थानों पर तटबंध कमजोर हो गए हैं और अब वे तेज जल प्रवाह को रोकने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते तो आज लोगों को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *