अमृतसर, 26 जुलाई (श्याम सुंदर): किला गोबिंदगढ़ के सामने स्थित पार्किंग कॉम्प्लेक्स में नए फूड कोर्ट ‘जायका दरबार’ का शुभ उद्घाटन श्री सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत श्रद्धा एवं धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। इस अवसर पर पंजाबी कल्चरल फाउंडेशन के संस्थापक अश्वनीपाल सिंह ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया इस मौके पर अश्वनीपाल सिंह ने कहा कि जायका दरबार में एक ही छत के नीचे स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फूड आइटम्स की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है, ताकि हर आयु वर्ग और हर स्वाद पसंद करने वाले लोगों को बेहतरीन विकल्प मिल सकें। उन्होंने शहरवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ एक बार जरूर जायका दरबार आने और यहां के लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाबी कल्चरल फाउंडेशन हमेशा से पंजाबी संस्कृति, विरासत और पंजाबी भाषा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करता रहा है। भविष्य में भी संस्था का मुख्य उद्देश्य पंजाब की समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना रहेगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने जायका दरबार की अनूठी अवधारणा की सराहना करते हुए इसे शहरवासियों के लिए एक उत्कृष्ट पारिवारिक फूड डेस्टिनेशन बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी की खुशहाली, समृद्धि और चढ़दी कला की कामना करते हुए अरदास की गई। इस अवसर पर जायका दरबार की ओर से कुलवंत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।