वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, शहर की प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अमृतसर, 27 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):- अमृतसर के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा के हाल ही में हुए निधन के उपरांत उनकी रस्म-किरिया आज स्थानीय पैलेस, छेहरटा में श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर की धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा पत्रकारिता जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय पंकज शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा बेहद सरल, विनम्र स्वभाव के और सभी के प्रिय व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में सदैव समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी तथा निष्पक्ष, ईमानदार और जनहितैषी पत्रकारिता की मिसाल कायम की। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार, समाजसेवी सतीश कुमार बल्लू, प्रेस क्लब अमृतसर के अध्यक्ष राजेश गिल, संरक्षक जसवंत सिंह जस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेशम सिंह, उपाध्यक्ष विपिन राणा, कोषाध्यक्ष रमन शर्मा, सचिव विक्रम कुमार, पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह पट्टी, कमल पहलवान, सचिव हरमीत सिंह, पंजाब मीडिया टाइम्स के मुख्य संपादक के.एल. जीत वालिया सहित राजेश अरोड़ा, नवीन राजपूत, अमित शर्मा, विशाल शर्मा, मणि, राजेश कुमार, जशन सिंह, महिंदर पाल गुप्ता, जतिंदर सिंह बेदी, जतिंदर सिंह, विक्रांत कुमार, मैडम कवलजीत कौर, सुशील कुमार, आर.के. सोनी, लक्की पुंज, संदीप सैंडी, नवीन हांडा, गगन जोशी, मोंटी गांधी, सरबजीत सिंह, प्रदीप कुमार, दीपक मेहरा, कमल कोहली, एस. गर्ग, जोगिंदर पाल कुंदरा, सतीश कुमार, निर्मल चौहान, कुमार सोनी तथा विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार, समाजसेवी, राजनीतिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय पंकज शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *