श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए तरुण चुघ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए की अरदास

अमृतसर, 17 सितंबर (के. एल. जीत वालिया)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा मुख्यालय के प्रभारी तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर उनकी चढ़दी कला, देह-सलामती, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए अरदास की।

श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर तरुण चुघ ने गुरु साहिबान के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई और सरबत के भले की अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए भी प्रार्थना की और कहा कि वे इसी तरह समर्पित भावना के साथ देश की सेवा करते रहें।

इसके बाद तरुण चुघ ने गुरु घर की मर्यादा के अनुसार जोड़ा घर पहुंचकर संगत के जूते-चप्पल साफ करने और व्यवस्थित करने की विनम्र सेवा की। उन्होंने संगत के साथ मिलकर गुरु घर की सेवा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ गुरु के लंगर में जूठे बर्तन साफ करने की सेवा भी निभाई।

इस अवसर पर तरुण चुघ ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब पूरी मानवता के लिए श्रद्धा, सेवा, विनम्रता और भाईचारे का महान केंद्र है। गुरु घर में सेवा करने से मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद मिलता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की पवित्र धरती पर नतमस्तक होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा चढ़दी कला, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र प्रदान करें तथा वे इसी तरह देश की सेवा के लिए समर्पित बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *