राजपाल इंटरनेशनल गैलरी द्वारा डी.एस.पी कल्याण, हरविंदर संधू,भट्टी और ठेकेदार मोहन सिंह सम्मानित

 

अमृतसर, 2 दिसंबर (जोबनप्रीत सिंह वालिया) – राजपाल इंटरनेशनल गैलरी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से पंजाब के प्रसिद्ध चित्रकार राजपाल सुल्तान के नेतृत्व में समाज सेवी एन.के. पुरी के निवास ईस्ट मोहन नगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर रिटायर्ड कमांडेंट एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज हरविंदर सिंह संधू, डी.एस.पी धरमिंदर कल्याण, प्रसिद्ध फिल्म कलाकार एडवोकेट अरविंदर भट्टी, समाज सेवी ठेकेदार मोहन सिंह और पंजाब मीडिया टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ के. एल. जीत वालिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राजपाल सुल्तान और एन.के. पुरी ने उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए हरविंदर संधू, धरमिंदर कल्याण, अरविंदर भट्टी, मोहन सिंह और के.एल. जीत वालिया को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया।धरमिंदर कल्याण और हरविंदर संधू ने कहा कि सभी लोगों को धार्मिक तथा समाजसेवी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और समाज कल्याण के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

फिल्म कलाकार अरविंदर भट्टी और ठेकेदार मोहन सिंह ने राजपाल सुल्तान द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नाटकों और कला प्रस्तुतियों से समाज को नई दिशा मिलती है और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध स्पष्ट संदेश जाता है।

इस अवसर पर रोहिन पुरी, कनव पुरी, जस्पाल सिंह प्रिंस, प्रदीप शर्मा, रमेश कुमार बॉबी सहित अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *