गुरु नानक देव कॉलेज, आर्ट गैलेक्सी , इंडीक आर्ट्स काउंसिल और आशा फाउंडेशन द्वारा टैलेंट शो का आयोजन किया गया

 

अमृतसर (के. एल. जीत वालिया) – गुरु नानक देव कॉलेज, आर्ट गैलेक्सी अमृतसर, इंडीक आर्ट्स काउंसिल और आशा फाउंडेशन की ओर से आज एक विशेष टैलेंट शो का आयोजन किया गया। डॉ. करनबीर सिंह (डायरेक्टर, गुरु नानक देव कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड साइंस), आर्ट गैलेक्सी की प्रबंधक एवं अमृतसर की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. जसविंदर कौर और आशा फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. निधि पाठक ने अपनी प्रबंधन टीम के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर श्री दलजीत सिंह (इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल, ट्रैफिक पुलिस अमृतसर), डॉ. जतिंदर कौर (पूर्व वाइस प्रिंसिपल, खालसा कॉलेज अमृतसर) और श्री सतिंदर सिंह ओथी (मुखी, पंजाबी विभाग, डी.पी.एस.) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

स्टेज संचालन की जिम्मेदारी रिपनजीत सिंह ने निभाई और मिस इशिका ने उनका पूरा सहयोग किया। प्रबंधन टीम ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों ने बताया कि यह एक बहुआयामी कार्यक्रम है जिसमें सभी प्रकार के कलाकार – गायक, कवि, कॉमेडियन, वादक और डांसर – शामिल हैं। इसका उद्देश्य हर कलाकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।दो घंटे के इस संगीत कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। 5 वर्ष से 65 वर्ष तक के कलाकारों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में गिटार, कैसिओ, तबला, हारमोनियम वादन, कविता, गीत, नृत्य, मॉडलिंग आदि की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन अवश्य किए जाने चाहिए। सभी प्रतिभागियों, विशेष अतिथियों और बच्चों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *