शमशेर शेरा ने वेट लिफ्टिंग में पहला स्थान प्राप्त कर पंजाब का नाम रोशन किया

जसकीरत सुल्तानविंड और उनके साथियों ने अमृतसर पहुंचने पर किया गर्मजोशी से स्वागत। 

अमृतसर पहुंचने पर शमशेर शेरा को सम्मानित करते हुए जसकीरत सिंह सुल्तानविंड, गुरप्रताप सिंह टिक्का और अन्य नेता

अमृतसर, 2 नवंबर (के.एल. जीत वालिया) – रॉ पावर लिफ्टिंग फेडरेशन (रजि.) इंडिया द्वारा करनाल में आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 में देश–विदेश से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अमृतसर निवासी शमशेर सिंह शेरा ने वेट लिफ्टिंग में पहला स्थान प्राप्त कर पंजाब और गुरु नगरी अमृतसर का नाम गर्व से ऊँचा किया।आज अमृतसर पहुंचने पर राजनीतिक नेताओं और क्षेत्रवासियों ने ढोल–नगाड़ों, मिठाई और मालाओं के साथ शेरा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जसकीरत सिंह सुल्तानविंड, भाजपा नेता गुरप्रताप सिंह टिक्का, कुलदीप सिंह कंडा, अंतरप्रीत सिंह सोखी आदि मौजूद थे। जसकीरत सुल्तानविंड और गुरप्रताप सिंह टिक्का ने कहा कि शमशेर शेरा ने करनाल की धरती से देश–विदेश के खिलाड़ियों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया, जो पंजाब के लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जाए, ताकि वे और अधिक प्रोत्साहित हों।

शमशेर सिंह शेरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हरदियल सिंह, माता रंजीत कौर तथा धर्म पत्नी मुस्कान कौर को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वे एक अकादमी खोलकर बच्चों को प्रशिक्षण दें, ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर हो सके। इस मौके पर बलबीर सिंह बीरा, गुरतिंदर सिंह (शैरी), लवजीत सिंह लव, गुरमुख सिंह बिट्टू, मनदीप सिंह मन्नू, कुलविंदर सिंह धामी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *