नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत

काठमांडू (पंजाब मीडिया टाइम्स)। पड़ोसी देश नेपाल में एक ऊंचाई वाले हेलीपैड केंद्र पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना नेपाल के कोशी प्रांत के सोलुखुम्बू जिले के हिमालयी क्षेत्र फेरेचे में लैंडिंग के दौरान हुई। दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों सीधे जमीन पर गिर गए।

इस हादसे में 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामारडू की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए। शैलेश भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। जांच में तकनीकी खराबी या पायलट की गलती सहित सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *