अमृतसर (के एल जीत वालिया):- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने आज आवास योजना के तहत घर की छतो को पक्के तौर पर बनवाने के लिए 100 लाभार्थियों को राशि जारी करने के पत्र वितरित किए। इस मौके पर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में लोगों को सरकार की हाउसिंग स्कीम के बारे में लगातार अवेयर किया जा रहा था। जरूरतमंद परिवारों से बाले वाली छतो के घरो में पक्की छते बनवाने के लिए फॉर्म भरवाए गए थे। जिसके लिए नगर निगम की टीम के लगातार फॉलो-अप करने के उपरांत आज यह अहम अचीवमेंट हासिल हुई है।
करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का मुख्य मकसद समाज के कमज़ोर तबके को लोगों के हक की पॉलिसी के ज़रिए मज़बूत बनाना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को घर, सेहत, शिक्षा और बेसिक सुविधाएँ देना है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का फ़ायदा हर हक़दार के घर तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत आज राशि देने के पत्र वितरित किए गए हैं। जिसके तहत इन लोगों को पक्के घर बनवाने के लिए मंजूरी मिल गई है।उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पक्के घर बनवाने के एवज प्रत्येक परिवार को कुल 2.5 लाख रुपए राशि जारी की जाएगी।
इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, सुपरिटेंडेंट लवलीन शर्मा, बलविंदर काला, काजल बॉबी, विशाखा सिंह और भारी संख्या में लोग मौजूद थे।