अमृतसर नॉर्थ से अक्षय शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता मोगा रैली के लिए रवाना

गृह मंत्री अमित शाह समझाएंगे ‘असली बदलाव’ का अर्थ

अमृतसर, 14 मार्च (के.एल.जीत वालिया) –अमृतसर नॉर्थ से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता आज मोगा में आयोजित भाजपा की ऐतिहासिक रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग बसों के माध्यम से मोगा के लिए रवाना हुए।

 

इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मोगा में आयोजित रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के लोगों को “असली बदलाव” का अर्थ समझाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब में झूठे वादों के आधार पर सरकार बनी थी, लेकिन अब लोग सच्चाई को समझ चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है जो लोगों के साथ खड़े रहते हैं और उनके सुख-दुख में भागीदार बनते हैं। उन्होंने बताया कि अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से कार्यकर्ता रैली में भाग ले रहे हैं और अमृतसर नॉर्थ से 1000 से अधिक लोग मोगा रैली में शामिल होंगे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

 

अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का बदलाव केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार और जनकल्याण के लिए किए गए वास्तविक कार्यों पर आधारित है। पंजाब के युवाओं और आम लोगों में भाजपा की नीतियों को लेकर काफी उत्साह है।

 

उन्होंने कहा कि मोगा में होने वाली आज की रैली में पंजाब के विकास से जुड़े नए मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी और राज्य की कानून-व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार झूठे वादों के आधार पर सत्ता में आई थी, लेकिन अब पंजाब के लोग असली बदलाव चाहते हैं।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि गृह मंत्री अमित शाह की मोगा रैली पंजाब की राजनीति में एक नया संदेश देगी और आने वाले समय में राज्य के विकास के लिए बड़े ऐलान भी किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *