अमृतसर, 14 मार्च (के.एल.जीत वालिया) – अमृतसर बस स्टैंड पर बसों में सफर करने वाले कई यात्रियों के खोए हुए मोबाइल फोन पुलिस ने ट्रेस कर आज उनके असली मालिकों को वापस कर दिए।
जानकारी के अनुसार जब यात्रियों के मोबाइल फोन बस स्टैंड या बसों में सफर के दौरान खो जाते थे, तो मोबाइल मालिकों द्वारा बस स्टैंड चौकी में शिकायत दर्ज करवाई जाती थी। इसके बाद बस स्टैंड चौकी और थाना रामबाग की पुलिस द्वारा इन मोबाइल फोनों को ट्रेसिंग पर लगाया जाता था। पुलिस की मेहनत के बाद इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर लिया गया।
इस मौके पर थाना रामबाग की एसएचओ मैडम अमनजोत कौर और बस स्टैंड चौकी के चौकी इंचार्ज लखविंदर सिंह द्वारा आज मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर मालिकों ने पुलिस का धन्यवाद किया और पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की।