नई दिल्ली, 01 अप्रैल (सरबजीत सिंह कलसी) – हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रधान परमजीत सिंह गिल ने दिल्ली से बातचीत करते हुए कहा कि देश में दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने के लिए जो कार्य पिछली सरकारें नहीं कर सकीं, वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति ने देश विरोधी ताकतों की कमर तोड़ दी है। जहां पहले नक्सलवादियों का आतंक था, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है और विकास की गूंज सुनाई दे रही है।
गिल ने कहा कि कांग्रेस की नरम नीतियों के कारण देश को दशकों तक नक्सलवाद का खामियाजा भुगतना पड़ा, लेकिन मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की एकता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बलों की वीरता, केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास केंद्रित नीतियों के संयुक्त प्रभाव से आज नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है।
परमजीत सिंह गिल ने कहा कि यह नया भारत है, जहां आतंकवाद और उग्रवाद के लिए कोई स्थान नहीं है, बल्कि विकास, सुरक्षा और राष्ट्रवाद की सोच को ही बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि वे मोदी सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहें और देश को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।