सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद में उठाया कैंसर का गंभीर मुद्दा, टुंग ढाब ड्रेन को बताया बड़ा कारण

 

अमृतसर, 2 अप्रैल(के.एल.जीत वालिया)-अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज संसद में पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले मालवा क्षेत्र में कैंसर के मरीज अधिक पाए जाते थे, लेकिन अब माझा क्षेत्र, विशेष रूप से अमृतसर में भी कैंसर तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के आंकड़े बताते हैं कि अमृतसर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।सांसद औजला ने कहा कि कैंसर का इलाज बहुत महंगा है और यह आम तथा गरीब लोगों की पहुंच से बाहर है। इस बीमारी का इलाज लंबा चलता है और अधिकतर मामलों में इसका पता देर से चलता है, जिससे मरीज की जान बचाना कठिन हो जाता है। इसके चलते कई परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं और उनके कारोबार भी ठप हो जाते हैं। उन्होंने कैंसर बढ़ने के कारणों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि:शहरों में गंदे नालों की उचित व्यवस्था नहीं हैविशेष रूप से टुंग ढाब ड्रेन (Tung Dhab Drain) प्रदूषण का बड़ा स्रोत बन चुका हैखेती में अत्यधिक कीटनाशकों (पेस्टिसाइड) का उपयोग हो रहा हैजमीन के पानी में हानिकारक तत्व, यहां तक कि यूरेनियम तक पाए जाने की बातें सामने आ रही हैंउन्होंने कहा कि यह सरकारों का मुख्य कर्तव्य बनता है कि लोगों को साफ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए और प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्र से मांग की कि कैंसर के इलाज के लिए बेहतर और सस्ती सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत कैंसर मरीजों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की, ताकि कोई भी मरीज पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *